तेज रफ्तार कार ने चार लोगों को रौंदा, एक की मौत

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

High speed car ran over four people: लोहरदगा जिले के कुडू थानांतर्गत कुडू-रांची रोड पर आज मंगलवार की सुबह एक तेज रफ्तार में कार ने चार लोगों को अपने चपेट में ले लिया।

घटना में मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं तीन की हालत गंभीर है। सभी घायलों को इलाज के लिए कुडू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया है। मृतक की पहचान कुडू होटल के मजदूर अशोक केसरी के रूप में हुई।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार अशोक साइकिल से कहीं जा रहे थे। इस दौरान कुडू से रांची की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार ने अशोक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे अशोक गंभीर रूप से घायल हो गए।

जिसके बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए कुडू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां इलाज के दौरान अशोक की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायलों का इलाज चल रहा है।

Share This Article