पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में पति ने युवक को मारा चाकू, आरोपी गिरफ्तार

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Husband stabbed a young man: लोहरदगा जिले के भंडरा बाजार टांड़ के पास मंगलवार की रात पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में पति ने एक युवक को चाकू मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। घायल युवक का नाम जीतू उरांव बताया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी परदेसिया उरांव को शक था कि उसकी पत्नी का जीतू उरांव के साथ अवैध संबंध है। इसी वजह से परदेसिया ने जीतू उरांव पर हमला कर दिया।

मामले की जानकारी होने पर स्थानीय लोगों ने जीतू उरांव को इलाज के लिए सीएचसी भंडरा में भर्ती कराया। जहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रिम्स रेफर कर दिया।वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी परदेसिया उरांव को गिरफ्तार कर लिया है।

बीते कुछ दिनों से रांची में रह रही थी परदेसिया की पत्नी

 

मामले में मिली जानकारी के अनुसार परदेसिया उरांव की पत्नी बीते कुछ दिनों से अपने पति को छोड़कर रांची में रह रही थी। इस दौरान उसका संपर्क जीतू उरांव से होने के कारण कुछ दिनों पूर्व ही परदेसिया उरांव ने जीतू उरांव के खिलाफ पत्नी को भागने तथा अवैध संबंध बनाने को लेकर भंडरा थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।

बाद में इस मामले को आपस में सुलझा लिया गया था। लेकिन फिर से बीती रात बात बढ़ गई और पत्नी से अवैध संबंध के शक में परदेसिया उरांव ने जीतू उरांव को चाकू मार दिया।

Share This Article