Latest Newsझारखंडजल्द ही झारखंड के चुनावी समर में नजर आएंगे PM मोदी और...

जल्द ही झारखंड के चुनावी समर में नजर आएंगे PM मोदी और राहुल गांधी, जानिए…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

PM Narendra Modi and Rahul Gandhi in Jharkhand : धीरे-धीरे झारखंड (Jharkhand) का चुनावी समर गर्म हो रहा है। अब जल्द दिग्गज भी मोर्चा संभालेंगे।

NDA और ‘I.N.D.I.A’ गठबंधन के आला नेताओं का चुनावी दौरा शुरू हो रहा है।

NDA के स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और ‘इंडिया’ गठबंधन के स्टार प्रचारक Rahul Gandhi जल्दी झारखंड में नजर आएंगे।

झारखंड में चौथे चरण में चार सीटों पर 13 मई को मतदान होना है।

इसमें सिंहभूम (Singhbhum), खूंटी (Khunti), लोहरदगा (Lohardaga) व पलामू (Palamu) की सीट शामिल है।

BJP प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर तैयारी में जुट गई है।

चाईबासा से PM का होगा चुनावी शंखनाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाईबासा से NDA के पक्ष में चुनावी शंखनाद करेंगे।

एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में प्रधानमंत्री तीन मई को दोपहर 3:00 बजे चाईबासा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। साथ ही सिंहभूम सीट की एनडीए प्रत्याशी गीता कोड़ा के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे।

हाल ही में गीता कोड़ा (Geeta Koda) कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हुई हैं। भाजपा ने इन्हें सिंहभूम सीट से प्रत्याशी बनाया है।

4 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड में दो चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। पहली जनसभा पलामू (Palamu) में सुबह 9:30 से होगी।

यहां से भाजपा ने सांसद VD Ram को फिर से प्रत्याशी बनाया है। दूसरी जनसभा लोहरदगा के सिसई में दोपहर 12:30 बजे से होगी।

लोहरदगा सीट से भाजपा ने राज्यसभा सांसद समीर उरांव को प्रत्याशी बनाया है। राहुल गांधी भी इसी अवधि में चुनाव प्रचार के लिए आएंगे।

राहुल की सभा के लिए की जा रही जगह चिह्नित

कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी मई के पहले सप्ताह में झारखंड पहुंच रहे हैं।

वह झारखंड के पहले चरण के लोकसभा चुनाव के लिए सभा करेंगे। वह लोहरदगा और खूंटी सीमा में सभा को संबोधित करेंगे। इस सभा में दोनों ही लोकसभा के समर्थकों को जुटाने की कोशिश होगी।

प्रदेश नेतृत्व इसके लिए जगह चिह्नित कर रहा है। बसिया के पास चुनावी सभा कराई जा सकती है। प्रियंका गांधी के चुनावी दौरे की तैयारी की जा रही है।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और रणदीप सूरजेवाला भी झारखंड आएंगे।

spot_img

Latest articles

केरव गांधी अपहरण कांड में पुलिस को बड़ी सफलता, बिहार से तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Keerav Gandhi Kidnapping case : जमशेदपुर जिले के युवा कारोबारी केरव गांधी के अपहरण...

बाबा राइस मिल ग्रुप से जुड़े 15 से अधिक ठिकानों पर आयकर विभाग ने की छापेमारी

Income Tax Department Raids: आयकर विभाग (Income Tax Department) ने गुरुवार को रांची, हजारीबाग...

खबरें और भी हैं...