इस बार BJP से प्रज्ञा ठाकुर को भोपाल से नहीं मिला टिकट, जानिए उनकी प्रतिक्रिया…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Lok sabha Election 2024: भोपाल (Bhopal) की वर्तमान BJP सांसद प्रज्ञा ठाकुर हमेशा अपने कट्टरता भरे विवादित बयानों के लिए जानी जाती हैं। इस बार के BJP उम्मीदवारों की सूची में उनका नाम नहीं है।

सांसद प्रज्ञा ‎सिंह ठाकुर ने ‎टिकट कटने पर अपनी प्र‎तिक्रया देते हुए कहा है ‎कि मैंने न कभी ‎टिकिट मांगा था, और न ही मांगूंगी। दरअसल भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें 195 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं।

इस लिस्ट में मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से 24 पर प्रत्याशी घोषित किए हैं, जबकि 5 सीटों को अभी भी होल्ड पर रखा है। इस दौरान BJP ने छह सीटों पर मौजूदा सांसदों के टिकट काटे हैं, जिसमें भोपाल से सांसद Sadhvi Pragya Singh Thakur का नाम भी शामिल है। इस पर अब उनकी प्र‎तिक्रिया सामने आई है।

BJP नेता और भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि ‘मैनें साल 2019 के Lok Sabha Elections में भी टिकट नहीं मांगा था। अब भी नहीं मांगूंगी, मुझे टिकट कटने का अफसोस नहीं है। मेरा लक्ष्य भारत को विश्वगुरू बनाना है।’

गौरतलब है ‎कि इस बार BJP ने साध्वी प्रज्ञा की जगह आलोक शर्मा को टिकिट दिया है। इस पर साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि भोपाल में अब आलोक शर्मा का स्वागत है। उन्हें विजय का आशीर्वाद देती हूं। भोपाल में काम करने का बहुत स्कोप है। टिकिट का फैसला संगठन करता है, जो भी निर्णय है वह सर्वोपरि है। हम 29 सीटें जीतेंगे। प्रज्ञा ने कहा ‎कि मैं जिन मुद्दों पर चुनाव लड़ी उन मुद्दों पर भोपाल ने पूरा समर्थन दिया। कांग्रेस की सरकार थी।

विधर्मी (Digvijay Singh) भगवा और हिन्दुत्व को आतंक कहने वाले व्यक्ति को मेरे द्वारा हराया गया। ये ईश्वर की इच्छा थी। यहां धर्म का ध्वज फहराया। मैं हिन्दुत्व के सम्मान के लिए हमेशा लड़ती रहती हूं। इस विषय में न कभी समझौता किया है और न करूंगी।

Share This Article