झारखंड

झारखंड में 2.5 करोड़ से अधिक मतदाता, जानिए किस दिन किस जिले में होगा चुनाव

देश के अलग-अलग राज्यों में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) का पहला चरण सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है।

Lok Sabha Elections : देश के अलग-अलग राज्यों में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) का पहला चरण सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है।

वहीं झारखंड में लोकसभा चुनाव चौथे चरण से शुरू होगा। दूसरी ओर झारखंड में प्रत्याशियों के Nomination की प्रक्रिया जारी है। साथ ही नये मतदाताओं को जोड़ने का भी काम तेजी से चल रहा है।

Election Commission of India झारखंड के अनुसार, पिछले तीन माह में झारखंड में कुल 2 लाख 97 हजार 223 नये मतदाता जोड़े गये हैं। वहीं इस दौरान 3 लाख 61 हजार 911 लोगों ने आवेदन दिया है, जिसमें से 55 हजार 581 आवेदन पेंडिंग है।

25 अप्रैल तक मतदाता सूची में दर्ज करा सकते हैं नाम

चुनाव आयोग झारखंड के अनुसार, 18 वर्ष के योग्य नागरिक 25 अप्रैल तक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए मतदाता BLO के माध्यम से फॉर्म-6 या ऑनलाइन https://voters।eci।gov।in/ माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आम जनता वोटर हेल्पलाइन ऐप डाउनलोड करके भी आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

झारखंड में मतादाओं की संख्या 2,55,18,642

बता दें कि 16 मार्च को आम चुनाव की घोषणा के बाद चुनाव आयोग ने झारखंड में मतदाताओं की संख्या जारी की थी। उसके अनुसार, झारखंड में कुल 2,55,18,642 मतदाता हैं। इनमें 1,29,97,325 पुरुष, 1,25,20,910 महिला और 407 थर्ड जेंडर के मतदाता हैं।

वहीं 18-19 साल के मतदाताओं की संख्या 8,08,371 है। आम चुनाव 2024 में 80 साल से ऊपर के 3,22,709 और 85 साल से ऊपर के 1,39,445 मतदाता हैं। लोकसभा चुनाव में झारखंड में 29,521 मतदान केंद्र बनाये गये हैं। यह पिछले आम चुनाव की तुलना 57 ज्यादा है।

2009 – 1,79,34,095
2014 – 2,03,26,743
2019 – 2,23,64,439
2024 – 2,55,18,642 (16 मार्च को जारी आंकड़ों के अनुसार )

किस दिन कहां होगा मतदान?

गौरतलब है कि झारखंड में चौथे चरण से लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) होने वाला है। चौथे चरण यानी 13 मई को खूंटी, सिंहभमू, लोहरदगा व पलामू, पांचवें (20 मई) में चतरा, कोडरमा व हजारीबाग, छठे चरण (25 मई) में गिरिडीह, धनबाद, रांची व जमशेदपुर और सातवें चरण (1 जून) में राजमहल, दुमका व गोड्डा में मतदान होगा।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker