रांची में यहां इलेक्ट्रॉनिक सामानों के गोदाम में आग लगने से लाखों का नुकसान

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के पुंदाग ओपी क्षेत्र के जोहार नगर मेन रोड न्यू में इलेक्ट्रॉनिक सामानों का गोदाम में अचानक आग लग गई । घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते हैं पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को मामले की जानकारी दी । सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की पांच वाहन मौके पर पहुंचे और घंटों काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया ।

बताया जा रहा है कि सिस्का एलइडी बल्ब के गोदाम में आग लगी थी। हालांकि आग लगी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। गोदाम सुधीर कुमार सिन्हा का बताया जा रहा है।

जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक गोदाम पूरी तरह राख हो गया था। बताया जा रहा है गोदाम में रखे लाखों रुपये के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और स्टॉक रखे थे। जो आग में जलकर राख हो गए।

आग लगने के पीछे शॉर्ट सर्किट वजह बतायी जा रही है। ओपी प्रभारी ने बताया कि अब तक गोदाम के संचालक की ओर से लिखित आवेदन नहीं दी गई है कि कितने का नुकसान हुआ है।

Share This Article