जीरो टॉलरेंस सरकार की प्राथमिकता: CM नीतीश

News Aroma Media
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मधुबनी: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को मधुबनी जिले के जयनगर में कमला नदी पर बराज निर्माण कार्य (लागत राशि 405.66 करोड़ रुपये) एवं कमला बलान बायां एवं दायां तटबंध का ऊंचीकरण, सुदृढ़ीकरण एवं पक्कीकरण कार्य फेज-I (लागत राशि 325.12 करोड़ रुपये) (पिपराघाट से ठेंगहा पुल तक 80 कि.मी. की लम्बाई में) का कार्यारंभ किया।

इस अवसर पर जिला के जयनगर अनुमंडल मुख्यालय स्थित डीबी कालेज मैदान में नीतीश कुमार ने सभा को संबोधित करते कहा कि जीरो टॉलरेंस सरकार की प्राथमिकता है।

सीएम ने कहा कि जयनगर में कमला नहर परियोजना से स्थानीय किसान लाभान्वित होंगे।किसानों की हर समस्याओं का भरसक निदान के लिए सरकार तत्पर है।

कमला बराज निर्माण से पटवन की सुविधाजनक स्थिति बन गई है।बैराज निर्माण खेतिहर किसानों के लिए हरित क्रांति यहां साबित होगी।

डीबी कालेज में सभास्थल के समीप बनाया गया हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद मुख्यमंत्री पहले कमला बराज निर्माण स्थल का जायजा लिया।

डीबी कॉलेज परिसर में उत्साहित आमजन और जदयू कार्यकर्ताओं की खासी भीड़ मुख्यमंत्री को सुनने के लिए सभा स्थल पर डटी रही।करीब 18 महीने बाद सीमावर्ती क्षेत्र जयनगर अनुमंडल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आगमन हुआ है।

वर्ष 2020 के जून माह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जयनगर कमला नहर प्रमंडल के बाढ में हुए क्षतिग्रस्त बांधों की जायजा लेने पहुंचे थे। यहां क्षतिग्रस्त बांध की नई तकनीक से मरम्मती के बाद उद्घाटन करने मुख्यमंत्री उस समय पहुंचे थे।

स्थानीय किसानों व आमलोगों ने कमला नदी पर बने पुराने वियर को अत्याधुनिक बराज में परवर्तित करने की मांग उस समय मुख्यमंत्री से की थी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जयनगर में कमला नदी का निरीक्षण कर जल्द बराज निर्माण की घोषणा की थी। जल संसाधन मंत्री संजय झा के अथक प्रयास से डेढ़ साल बाद स्थानीय किसानों की प्रतीक्षित मांग पूरी हुई है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ जल संसाधन मंत्री संजय झा, जिले की प्रभारी मंत्री लेशी सिंह, पीएचईडी मंत्री डॉ. रामप्रीत पासवान, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, पूर्व मंत्री नीतीश मिश्रा,भाजपा विधायक अरुण शंकर प्रसाद, जदयू विधायक मीना कुमारी,झंझारपुर के सांसद रामप्रीत मण्डल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व राजग के वरीय नेताओं सहित विभागीय शीर्ष पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

Share This Article