Latest Newsभारतभारत में यहां भिखारी को पैसे देना अब गैर कानूनी, अबतक दो...

भारत में यहां भिखारी को पैसे देना अब गैर कानूनी, अबतक दो मामले हो चुके हैं दर्ज

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Illegal to give money to a beggar : इंदौर और भोपाल में भिखारी को पैसे देना अब गैर कानूनी है। यहां 15 दिनों में भिखारी को भीख देने पर दो मामले दर्ज हो चुके हैं। यहां सोमवार को एक भिखारी को दस रुपये देने पर कार्रवाई की गई। Indore को प्रशासन ने देश का पहला भीख मुक्त शहर बनाने का लक्ष्य रखा है।

मंगलवार को इंदौर पुलिस ने बताया कि सोमवार को लसूड़िया थाना क्षेत्र में मंदिर के बाहर भिखारी को एक व्यक्ति ने 10 रुपये दिए। इस पर प्रशासन की भिक्षावृत्ति उन्मूलन टीम के एक अधिकारी ने शिकायत दर्ज कराई। इंदौर में भीख देने पर एक साल की Jail, पांच हजार रुपये तक का जुर्माना या दोनों हो सकते हैं।

भीख मांगने वालों को पुनर्वास केंद्र भेजा जा रहा है और कार्रवाई की जा रही है। इंदौर को पहला भीख मुक्त शहर बनाने का लक्ष्य रखा है। वहीं, सोमवार को भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र Vikram Singh ने कहा कि भीख मांगने वालों व देने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

वहीं Madhya Pradesh के सामाजिक कल्याण मंत्री Narayan Singh Kushwaha ने कहा कि इंदौर का एक संगठन सरकार के इस प्रयास में मदद के लिए आगे आया है। यह संगठन उन्हें छह महीने तक आश्रय देगा। उन्हें काम दिलाने में मदद करेगा। यह बहुत अच्छी पहल है, लेकिन यह तभी सफल होगी, जब लोग प्रशासन को मदद करेंगे।

केंद्र सरकार के Pilot Project के तहत इंदौर को भिखारी मुक्त बनाने की कोशिश हो रही है। इस प्रोजेक्ट में 10 शहरों को किया गया है। जिसमें Delhi, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, इंदौर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, Patna और अहमदाबाद है। एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि कई ऐसे भिखारी हैं, जिनके पक्के मकान हैं। उन्हें भीख मांगना पेशा बना लिया है।

spot_img

Latest articles

गणतंत्र दिवस पर झंडोत्तोलन, जानिए कौन मंत्री कहां करेंगे ध्वजारोहण

Flag Hoisting on Republic Day : मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने 26 जनवरी,...

CSPOC सम्मेलन में PM मोदी का संदेश, जनकल्याण ही भारतीय लोकतंत्र की असली ताकत

PM Modi's Message at the CSPOC conference: गुरुवार को नरेंद्र मोदी ने CSPOC के...

दिसंबर 2025 में भारत का ट्रेड घाटा बढ़ा, आयात तेज और निर्यात धीमा

India's Trade Deficit widens in December 2025 : दिसंबर 2025 में भारत का व्यापार...

69वीं राष्ट्रीय स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता, मणिपुर में झारखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

69th National School Archery Championship : खुमान लम्पक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 14 से 18...

खबरें और भी हैं...