
महागामा : महागामा फोरलेन पर सोमवार को एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। छड़ लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर पलट जाने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

