ओमान में संकटग्रस्त भारतीय महिला कामगारों से मिले राजदूत, शिकायतों के शीघ्र समाधान का दिया आश्वासन

ओमान में भारत के राजदूत प्रशांत पिसे ने घरेलू कामगार के रूप में कार्यरत भारतीय महिलाओं से मुलाकात की और उनकी शिकायतों के जल्द समाधान का भरोसा दिलाया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुबई: ओमान में भारत के राजदूत प्रशांत पिसे ने वहां घरेलू कामगार के रूप में कार्यरत भारतीय महिलाओं से मुलाकात की और उनकी शिकायतों के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। मस्कट स्थित भारतीय दूतावास ने सोमवार को यह जानकारी दी। दूतावास की यह पहल ऐसे समय में हुई है, जब ओमान और अन्य खाड़ी देशों में घरेलू कामगार के रूप में कार्यरत भारतीय महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार, शोषण और वेतन नहीं दिए जाने की घटनाओं की लगातार खबरें सामने आती रही हैं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।