Homeझारखंडमहगामा MLA दीपिका पांडेय सिंह ने दिवंगत पिता को दी मुखाग्नि, सैकड़ों...

महगामा MLA दीपिका पांडेय सिंह ने दिवंगत पिता को दी मुखाग्नि, सैकड़ों लोगों ने…

Published on

spot_img

Mahagama MLA Deepika Pandey Father Funeral: महगामा से कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह (Deepika Pandey Singh) के दिवंगत पिता अरुण पांडेय का रविवार को सीठियो श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। विधायक ने दिवंगत पिता अरुण पांडेय को मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के मौके पर कांग्रेस सहित विभिन्न संगठनों के लोग उपस्थित थे।

इससे पहले दीपिका पांडेय के Sector 2,, धुर्वा स्थित आवास से शव यात्रा निकली। माहौल गमगीन हो गया। हर किसी की आंखें नम हो गईं। इसके बाद शव यात्रा अरुण पांडेय के सेक्टर-2 स्थित मकान के पास ले जायी गयी, जहां लोगों ने श्रद्धांजलि दी।

रांची के रामप्यारी अस्पताल में ली अंतिम सांस

इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) के प्रेस सलाहकार अभिषेक श्रीवास्तव उर्फ पिंटू, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, विधायक शिल्पा नेहा तिर्की, कांग्रेस नेता कुमार राजा, पूर्व Depty Mayor अजयनाथ शाहदेव, कांग्रेस नेता आलोक कुमार दुबे, झारखंड डिसेबल्ड क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष आफताब आलम, विनय सिन्हा दीपू, सहित कई लोग मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि शनिवार की दोपहर विधायक दीपिका पांडेय सिंह के पिता का का निधन हो गया था । उनके पिता अरुण पांडेय काफी लंबे समय से बीमार थे। उन्होंने रांची के रामप्यारी अस्पताल (Rampyari Hospital) में अंतिम सांस ली थी। अरुण पांडेय भी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रह चुके थे। वे एकीकृत बिहार के समय पार्षद भी रह चुके थे। उनकी पत्नी प्रतिभा पांडेय झारखंड राज्य समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष रह चुकी थी।

spot_img

Latest articles

Oppo Reno 14 5G और Reno 14 Pro 5G भारत में लॉन्च

Oppo Reno 14 5G and Reno 14 Pro 5G Launched in India: Oppo ने...

ज़िम्मेदार कौन? सारंडा के बच्चे जान जोखिम में डालकर उफनती नदी पार कर स्कूल जाने को मजबूर

Saranda News: पश्चिम सिंहभूम के नक्सल प्रभावित सारंडा क्षेत्र के गंगदा पंचायत के...

हजारीबाग में युवक की गोली मारकर हत्या, गेरुआ नदी के पास मिला शव

Hazaribag News: हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र में मंगलवार, 1 जुलाई 2025 की...

रातू में व्यक्ति की हत्या, धारदार हथियार के निशान

Murder Case: रांची के रातू थाना क्षेत्र के चित्रकूटता गांव में बुधवार, 2 जुलाई...

खबरें और भी हैं...