महाराष्ट्र : बहादुर पुलिसकर्मियों को वीरता पदक और 50 हजार रुपये का इनाम मिलेगा

महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने ड्यूटी के दौरान साहस दिखाने वाले पुलिसकर्मियों के लिए मुख्यमंत्री वीरता पदक को मंजूरी दी। पुरस्कार में 50 हजार रुपये, पदक और प्रशस्ति पत्र शामिल होंगे।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई : महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने ड्यूटी के दौरान साहस और जोखिम उठाने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए ‘‘मुख्यमंत्री वीरता पदक’’ प्रदान किये जाने की पहल को मंगलवार को मंजूरी दे दी। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने एक बयान में बताया कि इस पुरस्कार के लिए विजेताओं के चयन के लिए तीन स्तर की समिति बनाई जाएगी। बयान के मुताबिक, पुरस्कार में 50 हजार रुपये की नकद राशि, एक पदक और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।

पुलिसकर्मियों के एक जनवरी से शुरू होने वाले सालभर के प्रदर्शन को इसके लिए ध्यान में रखा जाएगा। पुरस्कारों की घोषणा महाराष्ट्र दिवस यानी एक मई की पूर्व संध्या पर की जाएगी और मुख्यमंत्री इन्हें प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में एक अन्य फैसले में पारंपरिक रूप से पत्थर तोड़ने और खुदाई के काम से जुड़े वडार समुदाय के लिए सालाना खुदाई की सीमा 200 ब्रास से बढ़ाकर 500 ब्रास कर दी गई।
इस फैसले से लघु खनिजों पर देय रॉयल्टी में अधिक राहत मिलेगी।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।