महाराष्ट्र के खाद्यान्न मंत्री छगन भुजबल कोरोना पॉजिटिव

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: महाराष्ट्र के खाद्यान्न मंत्री छगन भुजबल की सोमवार को कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

छगन भुजबल का इलाज उनके निवास पर ही हो रहा है।

छगन भुजबल ने सोमवार को यह जानकारी खुद दी है।

भुजबल ने अपने संपर्क में आए कार्यकर्ताओं से कोरोना टेस्ट करवाने की अपील की है। छगन भुजबल ने कहा कि उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है।

जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

पिछले सप्ताह महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे, जलसंपदा मंत्री जयंत पाटील, अन्न व औषधि प्रशासन मंत्री राजेंद्र शिंगणे व राज्यमंत्री ओमप्रकाश उर्फ बच्चू कड़ू कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

इन सभी का इलाज जारी है।

Share This Article