महुआडांड़ प्रखंड में भालू हमले से बचाव को लेकर वन विभाग का जागरूकता अभियान

महुआडांड़ में वन विभाग ने भालू हमले से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाकर ग्रामीणों को सुरक्षा उपाय बताए और जंगल में सतर्क रहने की अपील की।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Bear Attack : मानसून के मौसम में जंगली जानवरों के गांव की ओर बढ़ने की आशंका को देखते हुए वन विभाग महुआडांड़ ने भालू हमले से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया। विभाग का उद्देश्य है कि क्षेत्र में भालू हमले की कोई घटना न हो।

बुधवार को वन पाल गुरुदयाल सिंह के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने महुआडांड़ प्रखंड के सोहर, कुरुंद, चापीपाट, चुटिया, केवरकी, बरही, सरनाडीह और चटकपुर गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों को जागरूक किया।

टीम ने लोगों को बताया कि जंगल में अकेले न जाएं, शाम और सुबह के समय विशेष सतर्कता बरतें, खाने-पीने की चीजें खुले में न रखें और भालू दिखने पर शोर मचाकर उसे दूर भगाएं। हमले की स्थिति में तुरंत वन विभाग या पुलिस को सूचना देने की भी सलाह दी गई।

अभियान में वनपाल गुरुदयाल सिंह, वन विभाग से सुनील ,मुखिया रीता खलखो सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

ग्रामीणों ने वन विभाग की इस पहल की सराहना की और कहा कि इससे उन्हें सुरक्षा के जरूरी टिप्स मिले हैं।वन विभाग ने कहा कि आगे भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम लगातार चलाए जाएंगे ताकि हर गांव तक सूचना पहुंचे और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।