महुआडांड़ : झारखंड सरकार की निःशुल्क साइकिल योजना से 241 छात्र-छात्राओं को मिली सौगात

महुआडांड़ में झारखंड निःशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत 241 छात्र-छात्राओं को साइकिल मिली। योजना का उद्देश्य बच्चों की स्कूल तक पहुंच आसान बनाना और शिक्षा में निरंतरता बढ़ाना है

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

महुआडांड़: महुआडांड़ राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी झारखण्ड निःशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत महुआडांड़ प्रखंड के सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 8 के 241 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया। इस योजना का मुख्य उद्देश्य SC, ST, OBC और अल्पसंख्यक वर्ग के बच्चों को घर से स्कूल आने-जाने में सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि शिक्षा में उनकी निरंतरता बनी रहे और ड्रॉपआउट दर में कमी आए।

9 विद्यालयों में हुआ वितरण

प्रखंड शिक्षा विभाग द्वारा तैयार सूची के अनुसार 9 विद्यालयों के बच्चों को साइकिल दी गई। राजकीय कृत मध्य विद्यालय चुटिया – 13, UMS बंदुवा टोली महुआडांड़ – 04, संत तेरेसा हाई स्कूल महुआडांड़ – 174 बालिकाएं, UMS बेलवार – 02, मध्य विद्यालय असनारी – 07, प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय महुआडांड़ – 17, BMC मकतब महुआडांड़ – 06, UMS राजडंडा – 10 एवं मध्य विद्यालय रामपुर – 08 साइकिल वितरित की गईं।

बच्चों को किया प्रोत्साहित

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महुआडांड़ मुखिया श्रीमती प्रमिला मिंज एवमअंबवाटोली मुखिया श्रीमती रोशनी कुजूर रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कल्याण पदाधिकारी पुष्पेंद्र कुशवाहा ने की। इस दौरान बीआरसी विभाग के अधिकारी एवं सभी विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं भी मौजूद रहे। दोनो ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की यह योजना बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए वरदान साबित होगी। साइकिल मिलने से अब दूर-दराज के बच्चे भी समय पर स्कूल पहुंच सकेंगे कार्यक्रम में साइकिल पाकर छात्र-छात्राओं और अभिभावकों के चेहरे खुशी से खिल उठे। अभिभावकों ने सरकार और प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।