रांची : लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल की ओर से प्रत्येक शनिवार को सदर अस्पताल, रांची में नियमित रूप से खिचड़ी बांटी जाती है। इसी क्रम में शनिवार को भी जरूरतमंदों एवं अस्पताल में उपस्थित लोगों के बीच खिचड़ी का वितरण किया गया। क्लब का यह सेवा कार्य मानवता, सामाजिक सरोकार और सेवा भावना का प्रतीक बन चुका है।

इस अवसर पर क्लब के चार्टर प्रेसिडेंट लायन शैलेश अग्रवाल ने कहा कि क्लब की स्थापना के समय से ही खिचड़ी वितरण सहित विभिन्न सेवा कार्य निरंतर किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाना और समाज में सेवा एवं मानवता की भावना को मजबूत करना है। हमारा यह सेवा अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा।”
क्लब के वर्तमान अध्यक्ष लायन अरुण भारतीय ने कहा कि जरूरतमंद लोगों को भोजन कराना अत्यंत सुखद और आत्मिक संतुष्टि देने वाला अनुभव है। किसी भूखे व्यक्ति को भोजन उपलब्ध कराने से मिलने वाली खुशी अनमोल होती है। क्लब आगे भी समाज के जरूरतमंद वर्गों की सेवा के लिए समर्पित भाव से कार्य करता रहेगा।
क्लब की सचिव लायन डॉ. खुशबू अग्रवाल ने कहा कि इस तरह के सेवा कार्यों में भाग लेकर उन्हें अत्यंत आनंद और संतोष मिलता है। क्लब का प्रयास है कि यह सेवा नियमित रूप से जारी रहे और अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाई जा सके।
क्लब की कोषाध्यक्ष लायन मोनिका गोयनका ने कहा कि सेवा समाज को जोड़ने का सबसे सुंदर माध्यम है। जरूरतमंदों की सहायता करने से समाज में आपसी सहयोग, संवेदना और अपनत्व की भावना मजबूत होती है।
आज के खिचड़ी वितरण कार्यक्रम की स्पॉन्सरशिप श्री अंकुर भाटिया एवं श्रीमती रिंकी भाटिया, भाटिया एंटरप्राइजेज द्वारा की गई। क्लब ने इस पुनीत कार्य में सहयोग देने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर लायन अल्तमस आलम, लायन राजीव चौधरी तथा क्लब के जॉइंट ट्रेजरर लायन सुमित अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने सेवा कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाई।


