चाईबासा के बड़ी बाजार में एक दुकान में लगी आग

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Badi Bazaar of Chaibasa : चाईबासा जिले के बड़ी बाजार (Badi Bazaar) स्थित मेन रोड में मंगलवार की सुबह करीब 6 बजे मोहम्मद सलीम कुरैशी की खाली पड़ी दुकान में शॉर्ट सर्किट (Short Circuit) से अचानक आग लग गयी।

मिली जानकारी के अनुसार सुबह दुकान के अंदर से आग की लपटें बाहर निकलने लगी। तब जाकर आग लगने की सूचना हुई। जब लोगों को उसे पर नजर पड़ी तो आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास करने लगे।

इसी बीच सदर थाना (Sadar Police Station) पुलिस घटना की सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर तुरंत अग्निशमन दस्ता को घटना की जानकारी दी। अग्निशमन दस्ता (Fire Brigade) आकर आग पर काबू पाया।

Share This Article