खूंटी-सिमडेगा रोड पर बड़ा हादसा, ट्रक पलटा, आग लगने से चालक की मौत

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Khunti-Simdega Road Accident : खूंटी-सिमडेगा मुख्य सड़क पर तोरपा थाना क्षेत्र के चूरगी गांव के पास बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया।

लौह अयस्क लेकर जा रहा एक ट्रक अचानक दुर्घटनाग्रस्त (Crashed) हो गया और देखते ही देखते उसमें आग लग गई। इस हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही जलकर मौत हो गई।

ओडिशा से राजस्थान जा रहा था ट्रक

यह ट्रक ओडिशा के बड़बिल से राजस्थान जा रहा था। मारे गए चालक की पहचान राजस्थान के हौसेपुर निवासी हासम खान के रूप में हुई है।

ट्रक का खलासी मोहम्मद इमरान हादसे में मामूली घायल हुआ। रेफरल अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद उसे छोड़ दिया गया।

पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन फायर ब्रिगेड देर से आई

हादसे की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ क्रिस्टोफर केरकेट्टा, पुलिस इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह, थाना प्रभारी मुकेश कुमार हेंब्रम और SI अमरेन्द्र कुमार मंडल मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई, लेकिन लगभग दो घंटे तक टीम नहीं पहुंच सकी। इस बीच ट्रक पूरी तरह जलकर राख हो गया।

पुलिस ने मृत चालक के परिजनों को सूचना दे दी है और दुर्घटना कैसे हुई, इसकी जांच की जा रही है।

Share This Article