झारखंड प्रशासन में बड़ा फेरबदल: कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को मिलेगा प्रमोशन

News Update
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड कैडर की दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारी वंदना दादेल और मस्तराम मीणा को मुख्य सचिव (CS) रैंक में प्रोन्नति देने पर सरकार ने सहमति दे दी है। इससे जुड़ी फाइल पर मुहर लग चुकी है और जल्द ही इसका औपचारिक आदेश जारी होने की उम्मीद है। वंदना दादेल को यह पदोन्नति 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होगी। वे 1996 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। वहीं, पेयजल विभाग के प्रधान सचिव मस्तराम मीणा भी 1996 बैच के अधिकारी हैं और उन्हें भी सीएस रैंक का लाभ मिलेगा।

 सरकार ने सीएस रैंक की पदोन्नति को दी मंजूरी

केंद्र में तैनात हैं झारखंड कैडर के तीन सीएस रैंक अधिकारी
इस समय झारखंड कैडर के तीन सीएस रैंक के अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्य कर रहे हैं। इनमें 1991 बैच के शैलेश कुमार सिंह शामिल हैं, जो वर्तमान में भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव हैं और 31 मार्च 2026 को सेवानिवृत्त होंगे। इसके अलावा 1992 बैच की निधि खरे केंद्र में उपभोक्ता मामले विभाग की सचिव हैं। वहीं 1995 बैच के सत्येंद्र सिंह कैबिनेट सचिवालय में एडिशनल सेक्रेट्री के पद पर कार्यरत हैं ।

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति में झारखंड के वरिष्ठ अफसर

राज्य में अभी तीन अधिकारी सीएस रैंक पर कार्यरत
फिलहाल झारखंड में मुख्य सचिव सहित तीन अधिकारी सीएस रैंक में हैं। राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार 1993 बैच के आईएएस हैं। राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी 1995 बैच के अधिकारी हैं। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह भी 1995 बैच से हैं।

 राज्य स्तर पर सीएस रैंक की स्थिति

अमिताभ कौशल को मिलेगा प्रिंसिपल सेक्रेट्री पद
कॉमर्शियल टैक्स विभाग के सचिव अमिताभ कौशल को प्रिंसिपल सेक्रेट्री रैंक में प्रोन्नत किया जाएगा। वे 2001 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वर्तमान में 1999 बैच के राहुल पुरवार और सुनील कुमार प्रधान सचिव रैंक में कार्यरत हैं। वहीं इसी बैच के विनय चौबे फिलहाल निलंबित हैं।

प्रिंसिपल सेक्रेट्री रैंक में भी बदलाव

केंद्र में पांच प्रिंसिपल सेक्रेट्री रैंक के अधिकारी
प्रिंसिपल सेक्रेट्री रैंक के झारखंड कैडर के पांच अधिकारी केंद्र में तैनात हैं। इनमें 1997 बैच के सुनील वर्णवाल नेशनल हेल्थ अथॉरिटी के सीईओ हैं। 1998 बैच के राहुल शर्मा कैबिनेट सचिवालय में, के.के. सोन जल शक्ति मंत्रालय में, हिमानी पांडेय उद्योग संवर्धन विभाग में और अराधना पटनायक स्वास्थ्य मंत्रालय में एडिशनल सेक्रेट्री के रूप में काम कर रही हैं।

केंद्र में झारखंड कैडर की मजबूत मौजूदगी

दो आईएएस अधिकारी सचिव रैंक में होंगे प्रोन्नत
राज्य सरकार ने दो आईएएस अधिकारियों को सचिव रैंक में प्रोन्नति देने की भी मंजूरी दी है। इनमें 2010 बैच के अमित कुमार शामिल हैं, जो वर्तमान में कॉमर्शियल टैक्स कमिश्नर हैं। इसके अलावा 2010 बैच के एक अन्य अमित कुमार, जो अभी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जनजातीय कार्य मंत्री के पीएस हैं, उन्हें भी सचिव रैंक में पदोन्नत किया जाएगा।

Share This Article