घर के आसपास पीछे से किसी धक्के के कारण ममता को लगी होगी चोट, डॉक्टर ने…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Mamta Banerjee Injured: राज्य संचालित SSKM मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के अधिकारियों ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) के माथे की चोट के पीछे “धक्का” थ्योरी पर नया स्पष्टीकरण जारी किया।

गुरुवार को SSKM के निदेशक मणिमोय बंदोपाध्याय ने कहा था उनके घर के आसपास पीछे से किसी धक्के के कारण चोट लगी होगी।”

मैं जो कहना चाहता था, वह यह था कि पीछे से धक्का दिए….

मणिमोय बंदोपाध्याय ने दावा किया कि गुरुवार को उनके द्वारा दिए गए बयान की गलत व्याख्या की गई।

SSKM के निदेशक ने शुक्रवार को मीडियाकर्मियों से कहा, “मैं जो कहना चाहता था, वह यह था कि पीछे से धक्का दिए जाने का एहसास हुआ।”

हालांकि, उन्होंने अपने नए स्पष्टीकरण पर अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया।

मणिमोय बंदोपाध्याय ने कहा,“हमारा काम केवल मरीजों का इलाज करना है। हम केवल यही कर रहे हैं।”

तृणमूल सूत्रों ने कहा कि इस समय मुख्यमंत्री दक्षिण कोलकाता के कालीघाट स्थित अपने आवास पर हैं। उनकी हालत स्थिर है। उन्हें फिर से एस.एस.के.एम लाया जाएगा, जहां एक मेडिकल टीम उनकी जांच करेगी।

अधिकारियों ने उन्हें अस्पताल में ही रकने की सलाह दी

गुरुवार शाम करीब साढ़े सात बजे मुख्यमंत्री को अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद न्यूरोसर्जरी, जनरल मेडिसिन और Cardiology विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम ने उनका इलाज किया। इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम और सीटी स्कैन जैसे कई टेस्ट भी किए गए। अस्पताल के अधिकारियों ने उन्हें अस्पताल में ही रकने की सलाह दी। लेकिन वह घर लौटने पर अड़ी रहीं।

गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) की ओर से बताया गया था कि अपने आवास पर टहलते समय मुख्यमंत्री लड़खड़ा कर गिर गईं थीं। तृणमूल की Social Media सेल ने एक तस्वीर भी जारी की, जिसमें मुख्यमंत्री के माथे से खून बहता देखा जा सकता है।

Share This Article