अवैध संबंध के कारण घर में होता था विवाद, परेशान युवक ने लगाई फांसी

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Suicide : जमशेदपुर जिले के मानगो नगर निगम (Mango Municipal Corporation) के चालक धीरज कुमार (24) ने मंगलवार की रात अपने सोनारी पंचवटी नगर (Sonari Panchavati Nagar) स्थित कार्यालय में फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली।

बुधवार की सुबह उसका शव उसके घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। जिसके बाद शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

मामले में मिली जानकारी के अनुसार धीरज की एक साल पहले ही शादी हुई थी। और शादी के बाद भी उसका सोनारी की रहने वाली एक महिला से अवैध संबंध था। जिस कारण अक्सर उसका परिवार के सदस्यों से विवाद होता था।

मंगलवार की रात उसने भोजन करने के बाद कमरे में खुद को बंद कर लिया और फांसी लगाकर जान दे दी।

Share This Article