युवक की आत्महत्या करने के मामले में महिला से पूछताछ करेगी पुलिस, अवैध संबंध ..

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Suicide : मानगो नगर निगम (Mango Municipal Corporation) के 24 वर्षीय वाहन चालक धीरज कुमार के आत्महत्या (Suicide) करने के मामले में एक महिला से पुलिस पूछताछ करेगी।

दरअसल महिला पर आरोप है कि उसकी ही प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने आत्महत्या की है।

बताते चलें धीरज ने सोनारी पंचवटीनगर स्थित कार्यालय में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसका शव बुधवार सुबह कमरे में दुपट्टा के सहारे फंदे से लटका मिला।

शव को Postmortem के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, धीरज की एक साल पहले शादी हुई थी। उसका सोनारी की महिला के साथ अवैध संबंध था। इसको लेकर उसका परिवार के सदस्यों से विवाद होता था। महिला भी धीरज पर दबाव बनाती थी।

इसी विवाद में उसने मंगलवार रात भोजन करने के बाद कमरे में खुद को बंद कर लिया और फांसी लगाकर जान दे दी। और अब इस मामले की वास्तविकता जानने के लिए पुलिस उसे महिला से पूछताछ करेगी।

Share This Article