भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ मनीष तिवारी होंगे शामिल

News Alert
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: Congress (कांग्रेस) की चल रही Bharat Joro Yatra भारत जोड़ो यात्रा का वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी हिस्सा बनने जा रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, पार्टी को बगावती सुर दिखा चुके सांसद मनीष तिवारी और कांग्रेस आलाकमान के बीच सब कुछ ठीक हो गया है। इसके बाद मनीष तिवारी कल राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे।

नेताओं को भी संदेश देने का प्रयास

हालंकी वह आज रात में तेलंगाना पहुंच इस Yatra का हिस्सा बन जाएंगे। राहुल के साथ Bharat Joro Yatra (भारत जोड़ो यात्रा) में शामिल होकर मनीष अपने आलाकमान के साथ रिश्तों को बेहतर और मजबूत बनाने की कोशिश में तो लगे हैं वहीं बाकि अन्य नेताओं को भी संदेश देने का प्रयास करेंगे।

मनीष तिवारी और आलाकमान (Manish Tewari and high command) के बीच दूरियाँ उस वक्त बनने लगी थीं जब उन्होंने अग्निवीर योजना सहित तमाम मसलों पर पार्टी से अलग राय रखी थी। वहीं आलाकमान को कई बार बागी सुर भी वह दिखा चुके हैं। इसके साथ ही वह G-23 का हिस्सा भी रहे हैं।

रिश्तों में पनपी खटास खत्म होना शुरू

हालंकी आलाकमान और उनके बीच दूरियाँ खत्म होने की एक वजह कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव भी रहा है।

उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष के Election के समय G-23 के शशि थरूर के बजाय आलाकमान के करीबी खड़गे के प्रस्तावक बन गए थे। जानकारी के अनुसार, तभी से पार्टी और मनीष के बीच रिश्तों में पनपी खटास खत्म होना शुरू हो गई थी।

Share This Article