बोकारो सदर अस्पताल में मिली शख्स की डेड बॉडी, पत्नी ने लगाया मर्डर का आरोप

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो: चास मुफस्सिल थाना (Mufassil Thana) क्षेत्र के रहने वाले विशेश्वर बाउरी की डेड बॉडी (Dead Body) उनके परिवार वालों को बोकारो के सदर अस्पताल में मिली है।

जानकारी मिल रही है कि शव सड़क किनारे पड़ा था, जिसे देख आसपास के लोगों ने उसे सदर अस्पताल बोकारो (Sadar Hospital Bokaro) पहुंचाया।

डॉक्टरों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद घटना की सूचना मृतक की पत्नी बबीता देवी को दी गई।

मृतक की पत्नी ने गांव के ही सहदेव प्रमाणिक पर हत्या का आरोप लगाया है।

हत्या के विरोध में स्थानीय ग्रामीणों ने सदर अस्पताल पहुंचकर सदर अस्पताल के गेट के सामने खड़ा होकर प्रदर्शन भी किया।

स्थानीय लोग आरोपी की गिरफ्तारी (Arrest) की मांग कर रहे हैं।

पुलिस कर रही मामले की जांच

थाना प्रभारी नागेंद्र यादव ने बताया कि परिवारजनों ने सहदेव प्रमाणिक पर हत्या का आरोप लगाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर मृतक को अस्पताल किसने पहुंचाया, अस्पताल के CCTV की भी जांच पुलिस कर रही है।

Share This Article