भारत

CM शिंदे के OSD को नक्सलियों ने दी जान से मारने की धमकी

मुंबईChief Minister Eknath Shinde (मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे) के विशेष कार्य अधिकारी (OSD ) डॉ. राहुल गेठे को Naxalites (नक्सलवादियों)  ने पत्र भेजकर जान से मारने की धमकी दी है।

गेठे ने इससे पुलिस को अवगत करा दिया है।इस धमकी के मद्देनजर पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस इस पत्र की छानबीन कर रही है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले नक्सलियों ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde)  को भी जान से मारने की धमकी दी थी।

पत्र में लिखा जय नक्सलवाद

इस पत्र को लाल स्याही से लिखा गया है। यह पत्र नवी मुंबई स्थित राहुल गेठे (Rahul Gethe) के घर पर भेजा गया है। पत्र में कहा गया है कि राहुल गेठे की वजह से नक्सल गतिविधियों को नुकसान हो रहा है। इसलिए मौत का फरमान जारी किया गया है। जल्द इस पर अमल किया जाएगा। पत्र में जय नक्सलवाद भी लिखा है।

Dr. राहुल गेठे पिछले पांच साल से एकनाथ शिंदे के OSD हैं। उल्लेखनीय है कि शिंदे गढ़चिरौली जिले के संरक्षक मंत्री रह चुके हैं। तब गेठे की देखरेख में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्य शुरू किए गए थे। तब से गेठे नक्सलियों के निशाने पर हैं।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker