कोबरा के काटने से मारासिली बाबा की मौत, ग्रामीणों ने किया… 

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Shivlok Dham Marasilli Hills: रांची के नामकुम नामकुम थाना क्षेत्र के राजा उलातू के उनीडीह स्थित शिवलोक धाम मरासिल्ली पहाड़ पर रहने वाले नागा साधु शनिवार की रात जमीन पर सो रहे थे।  इसी दौरान बाएं हाथ की बीच वाली उंगली में जहरीले सांप ने काट लिया। इसकी वजह से महंत लाल गिरी की मौत हो गई।  बता दें कि नामकुम के मरासिल्ली पहाड़ को शिवलोक धाम के नाम से जाना जाता है।

 कार्तिक को बुलाया

शनिवार की रात शिवलोक धाम में बने कमरे में जमीन पर बिस्तर बिछाकर सो गए थे।  रात 3 बजे उनकी हालत बिगड़ने पर उन्होंने पहाड़ के नीचे दुकान चलाने वाले कार्तिक को फोन किया।  कहा कि तबीयत ठीक नहीं लग रही है।  सांप ने काट लिया है।  जल्दी आओ।

झाड़-फूंक शुरू होने से पहले ही

कार्तिक एक अन्य साथी को लेकर पहाड़ पर चढ़ रहा था।  तभी रास्ते में महंत लाल गिरी मिले।  आनन-फानन में कार्तिक उन्हें लेकर राजाउलातू चौक पहुंचा।  झाड़-फूंक शुरू होने से पहले ही साधु गिर गए।  वहीं उनकी मौत हो गई।

कमरे में मिला जहरीला सांप

घटना की सूचना मिलने पर ट्रस्ट के सदस्य एवं स्थानीय लोग पहाड़ पर पहुंचे।  उन्होंने महंत लाल गिरी के कमरे की जांच की, तो उसमें एक जहरीला सांप मिला।  इस सांप को सांप पकड़ने वाले स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया।  घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची एवं मामले की जांच शुरू कर दी।

अंतिम दर्शन के लिए जुटे लोग

घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में मातम पसर गया। साधु को मानने वाले लोग दूर-दूर से उनके अंतिम दर्शन के लिए शिवलोक धाम पहुंचे। साधु को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए आ रहे लोगों ने उनके शव पर फूल-माला भी चढ़ाए।

 

 

Share This Article