मरीन ड्राइव हादसा: पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने नमन गुप्ता और सार्थक अग्रवाल के परिजनों से की मुलाकात

मरीन ड्राइव हादसे में चार युवाओं की मौत से शोक, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने नमन गुप्ता और सार्थक अग्रवाल के परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : मरीन ड्राइव पर दो दिन पहले अहले सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में शहर के चार युवाओं की मौत के बाद शोक का माहौल है। इस हादसे में सोनारी निवासी नमन गुप्ता और सार्थक अग्रवाल की भी दर्दनाक मृत्यु हुई थी।

पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने आज शाम नमन गुप्ता और सार्थक अग्रवाल के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

कुणाल षाड़ंगी ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि इतनी कम उम्र में बच्चों का यूं चले जाना परिवार और समाज के लिए बेहद पीड़ादायक है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।