पुंछ के शहीद सिपाही का सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शव को दिया कंधा

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चंडीगढ़: पुंछ में शहीद सिपाही गज्जण सिंह का आज अंतिम संस्कार रूपनगर जि़ले में उनके पैतृक गांव पचरंडा में पूरे सैनिक सम्मान के साथ किया गया।

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने भी शहीद सिपाही गज्जण सिंह के शव को कंधा दिया।

बुधवार को मुख्यमंत्री ने शहीद के पार्थिव शरीर पर फूल मालाएं भेंट की और अरदास में भी शामिल हुए।

इसके बाद शहीद के शव को कंधा भी दिया। इस मौके पर पंजाब विधानसभा के स्पीकर राणा केपी सिंह भी शामिल हुए। उन्होंने शहीद के पिता और भतीजे के साथ शूरवीर सैनिक की चिता को अग्नि भी दी।

इस मौक पर मुख्यमंत्री चन्नी ने दुखी परिवार के सदस्यों के साथ दिली हमदर्दी ज़ाहिर करते हुए कहा कि शहीद गज्जण सिंह का बेमिसाल बलिदान बाकी सैनिकों को देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए अपनी ड्यूटी और अधिक समर्पित भावना और प्रतिबद्धता से निभाने के लिए सदा प्रेरित करता रहेगा।

उल्लेखनीय है कि शहीद गज्जण सिंह 11 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में आतंकवादियों के साथ लोहा लेते हुए शहीद हो गए थे।

Share This Article