व्यवसायी और समाजसेवी मातादीन अग्रवाल के निधन पर मारवाड़ी समाज ने शोक जताया

व्यवसायी एवं समाजसेवी मातादीन अग्रवाल के निधन पर रांची के मारवाड़ी समाज ने शोक जताया। विभिन्न संस्थाओं से जुड़े अग्रवाल के सामाजिक और धार्मिक योगदान को याद किया गया।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : व्यवसायी एवं समाजसेवी मातादीन अग्रवाल के आकस्मिक निधन पर झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन, अग्रवाल सभा रांची एवं मारवाड़ी सहायक समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय महामंत्री विनोद कुमार जैन, संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ, अग्रवाल सभा के अध्यक्ष मनोज चौधरी तथा मारवाड़ी सहायक समिति के अध्यक्ष पवन शर्मा ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि 80 वर्षीय मातादीन अग्रवाल विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं से जुड़े रहकर समाजसेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते रहे। वे सरल, सहज, मिलनसार एवं मृदुभाषी व्यक्तित्व के धनी थे। उनके निधन से समाज ने एक समर्पित एवं सेवाभावी व्यक्तित्व को खो दिया है, जिसकी अपूरणीय क्षति है।उन्होंने बताया कि मातादीन अग्रवाल, झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल के ताऊजी के पुत्र थे। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में ओम प्रकाश अग्रवाल, ललित कुमार पोद्दार, सज्जन पाड़िया, निर्मल बुधिया, पवन पोद्दार, ललित कुमार केडिया, अशोक नारसरिया, राजेंद्र केडिया, कौशल राजगढ़िया, अनिल अग्रवाल, ओमप्रकाश प्रणव, कमलेश संचेती, प्रमोद सारस्वत, सुभाष पटवारी, प्रमोद बगड़िया,रमन वोडा, किशन पोद्दार, सहित अन्य शामिल हैं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।