वर्ष 2021 सभी के लिए मंगलकारी हो, खुशियां और सुख समृद्धि लेकर आए

News Aroma Media
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव और गोमिया विधायक लंबोदर महतो ने नए वर्ष 2021 की गोमिया विधानसभा सहित राज्य वासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आने वाले साल सभी के लिए मंगलकारी हो, खुशियां और सुख समृद्धि लेकर आए।

उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी समाज के हर तबके को लेकर हक दिलाने के लिए संघर्षरत है और जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्यकर्ता स्वर्णिम झारखंड की तस्वीर गढ़ने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने गुरुवार को कहा कि बीता वर्ष कोरोना काल के रूप में जाना जाएगा।

हमारे लिए कठिन व चुनौतियों से भरा रहा। इसी क्रम में हमने लोगों की सेवा पूरी मनोभाव एवं समर्पण की भावना से की।

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन में क्षेत्र एवं क्षेत्र के बाहर के लोगों के बीच अपने संपर्क के माध्यम से खाद्यान्न एवं अन्य सहयोग प्रदान कराया।

यही नहीं प्रवासी मजदूरों द्वारा दिए गए एकाउंट नंबर पर नेट बेंकिंग के जरिए पैसा ट्रांसफर कराया।

विधायक मद से 25 लाख की राशि को 1475 प्रवासी श्रमिकों के बीच 2 -2 हजार की राशि दी।

सैनैटाइजेशन एवं लोगों के बीच खाद्यान्न की उपलब्धता बनी रहे इसको लेकर 25 लाख रुपए दी। इसके अलावे 3661 प्रवासी श्रमिकों को राहत पहुंचाई।

इस दौरान लोगों की सेवा करते करते हम स्वयं कोरोना संक्रमित हो गए और इससे उबरने के बाद कोरोना नियमों का पालन करते हुए लोगों की सेवा में दिन-रात लगा हुआ हूं।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास योजनाओं का जाल बिछे इसको लेकर भी निरंतर प्रयासरत हूं।

हमारा सपना अपने विधानसभा क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर क्षेत्र को विकास के मामले में आगे रखने का भी है।

उन्होंने कहा कि नए वर्ष में चतरो चट्टी, खैराचातर एवं महुआटांड़ को प्रखंड बनाने का हमारा प्रयास भी जारी रहेगा।

उग्रवाद प्रभावित 27 पंचायतों में विकास से जुड़ी योजनाएं चलती रहे, लोगों का पलायन रुके और घर-घर तक पानी पहुंचे को लेकर हमारी महती भूमिका बनी रहेगी।

नये वर्ष में लोग निरोग रहे विकास कार्य निर्बाध रूप से चलता रहे। रोजगार की नई- नई संभावनाएं उत्पन्न होती रहे और एक- एक व्यक्ति से हमारा संपर्क बना रहे।

Share This Article