किसानों के साथ किसी भी तरह की चूक बरदाश्त नहीं की जायेगी: बादल पत्रलेख

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेदिनीनगर: राज्य के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख शनिवार को पलामू पहुंचे। यहां उन्होंने स्थानीय परिसदन भवन में कृषि पशुपालन एवं सहकारिता से संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

समीक्षा के दौरान संबंधित पदाधिकारी से जिले में चल रही योजनाओं की जानकारी ली एवं सख्त निर्देश दिये कि किसानों के साथ किसी भी प्रकार की चूक बरदाश्त नहीं की जायेगी।

उन्होंने जिला सहकारिता पदाधिकारी को निर्देश दिया कि लैम्प्स पैक्स के तहत ज़्यादा से ज़्यादा सदस्यों को जोड़ा जाये।

सहकारिता विभाग के रजिस्ट्रार मृत्युंजय वर्णवाल को दूरभाष पर ही निर्देश दिया कि अविलंब राज्य के सभी जिला सहकारिता पदाधिकारी को मेम्बरशिप बढ़ाने के लिए पत्र जारी करे।

इसी तरह पशुपालन विभाग की समीक्षा के दौरान मंत्री ने सौ लाभुकों के बीच गायों के वितरण को निर्धारित समय के अंदर करने का निर्देश दिया।

मत्स्य विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने मत्स्यपालन की योजनाओं के अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कराने की बात कही।

इसके अलावा उन्होंने कृषि विभाग की समीक्षा कर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

बैठक में उप विकास आयुक्त मेघा भारद्वाज, कृषि पदाधिकारी, सहकारिता पदाधिकारी, मत्स्य पदाधिकारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Share This Article