पति से फोन पर बातचीत के बाद महिला ने उठाया आत्महत्या का कदम, हालत गंभीर

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेदिनीनगर : पलामू से एक दुखद खबर सामने आई है। पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के शांतिपुरी में एक महिला द्वारा आत्महत्या की कोशिश करने का मामला सामने आया है। महिला का नाम सलोनी कुमारी है। उनके पति अनुज अग्रवाल शांतिपुरी निवासी हैं। घटना से ठीक पहले महिला की अपने पति से फोन पर बात हुई थी। बातचीत के कुछ समय बाद उसने यह कदम उठाया।

परिजनों और आसपास के लोगों ने सलोनी को फांसी के फंदे पर झूलते देखा। देखते ही उसे तुरंत नीचे उतारा गया और अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सलोनी की खराब हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। आसपास के लोगों में इस घटना को लेकर चर्चा चल रही है और परिवार के लोग काफी परेशान हैं।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।