हेमंत सोरेन सरकार के पहले वर्षगांठ पर मोरहाबादी मैदान में होने वाले कार्यक्रम को लेकर हुई बैठक, क्लिक कर जानें क्या है तैयारी

News Aroma Media
3 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

न्यूज़ अरोमा रांची: सरकार की प्रथम वर्षगांठ के मौके पर आयोजित कार्यक्रम की तैयारी को लेकर शनिवार को रांची के उपायुक्त छवि रंजन ने समाहरणालय में बैठक आयोजित की।

बैठक में कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जिला स्तर पर गठित विभिन्न कोषांगों के वरीय, प्रभारी पदाधिकारियों को उनके कार्य और दायित्व के बारे में उपायुक्त ने विस्तार से जानकारी दी।

बैठक में उपायुक्त ने बताया कि सरकार के प्रथम वर्षगांठ के मौके पर विभिन्न विभागों की योजनाएं, सरकार की नीतियों आदि का उद्घाटन किया जाना है। इसे लेकर मोरहाबादी मैदान में कार्यक्रम की तैयारी की जानी है।

उन्होंने कहा कि तैयारी को लेकर विभिन्न कोषांगों के कार्य आवंटित कर दिए गए हैं, संबंधित नोडल पदाधिकारी अपने कार्य और दायित्वों का समय निष्पादन करें।

विभिन्न कोषांगों के कार्य और दायित्व पर बैठक के दौरान चर्चा की गई। उपायुक्त ने संबंधित कोषांग के वरीय प्रभारी पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि आवश्यकतानुसार ड्राई रन भी करें, ताकि कही भी किसी तरह की कमी न रह जाए।

कोरोना संक्रमण को देखते हुए कार्यक्रम में आने वाले वीआईपी अतिथियों, लाभुकों और आमजनों के लिए उपायुक्त ने सोशल डिस्टेंसिंग के अनुपालन को ध्यान में रखकर बैठने की तैयारी करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने कार्यक्रम स्थल में प्रवेश से पहले विभिन्न जगहों पर जांच की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि हर चेकिंग पॉइंट पर हैंड सेनीटाइजर, थर्मल स्कैनिंग की व्यवस्था आवश्यक रूप से करें।

इसके अलावा मिनट 2 मिनट प्रोग्राम संचालन की देखरेख, ट्रैफिक रूट चार्ट, विधि व्यवस्था, भोजन और पेयजल वितरण, चिकित्सा, शौचालय आदि की व्यवस्था को लेकर भी संबंधित पदाधिकारियों को उपायुक्त ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैठक के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र झा ने भी विधि व्यवस्था और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

सरकार के प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर पुरस्कार और परिसंपत्ति वितरण को लेकर भी उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

विभिन्न विभागों की ओर से क्रियान्वित योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट पर बैठक में विस्तार से चर्चा की गई।

उपायुक्त ने सभी विभागों, कार्यालयों से समन्वय स्थापित कर पुरस्कार-परिसंपत्ति वितरण की कार्य योजना बनाने का निर्देश दिया।

Share This Article