झारखंड

रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी की हुई बैठक, हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को सफल बनाने का आह्वान

रांची: रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी (Rural Congress Committee) के तत्वावधान में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान (Join Hands Campaign) की तैयारी को लेकर शुक्रवार को जिलाध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो की अध्यक्षता में एक बैठक हुई।

बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस महासचिव शिव कुमार भगत (Shiv Kumar Bhagat) ने सभी प्रखंड प्रभारियों का आह्वान किया कि भारत जोड़ो यात्रा के संदेश को विस्तारित करने के लिए हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को गांव-टोला, बूथ स्तर तक पहुंचाने का संकल्प लें और गांव-घर में सबों को इससे जोड़ने का काम करें।

प्रदेश सचिव गोपाल प्रसाद (Gopal Prasad) ने नये पुराने सभी कांग्रेसियों को जोड़कर हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।

राकेश किरण महतो (Rakesh Kiran Mahto) ने प्रखंड प्रभारियों को हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया। महतो ने कहा कि हाथ से हाथ जोडो अभियान एक जन संवाद कार्यक्रम है जो भारत जोड़ो यात्रा का विस्तारित अभियान है।

अभियान निरंतर दो महीनों तक चलेगा

यह अभियान निरंतर दो महीनों तक चलेगा, जो प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर होगा। पदयात्रा (Padyatra) का नेतृत्व प्रखंड स्तर कांग्रेस कमेटी की ओर से किया जाएगा।

बैठक में महानगर अध्यक्ष कुमार राजा, खगेन्द्र चन्द्र महतो, इलियास मजीद, संजय कुमार, जफर इमाम, अंजू, मिनू सिंह सहित कई नेता मौजूद थे।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker