पहले किया महाकुंभ में स्नान करने का ऐलान, अब पीछे हटे मंत्री इरफान अंसारी…

Newswrap
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Politics : प्रयागराज Mahakumbh में डुबकी लगाने की चुनौती देने वाले राज्य के स्वास्थ्य मंत्री Irfan Ansari के तेवर अब नरम पड़ते दिख रहे हैं। बताते चलें मंत्री इरफान अंसारी ने पहले दावा किया था कि वे महाकुंभ मेले में गंगा में डुबकी लगाएंगे और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath को चुनौती दी थी कि अगर हिम्मत है तो उन्हें रोक कर दिखाएं।

हालांकि, अब मंत्री इरफान अंसारी के बयान में बदलाव देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि फिलहाल वह Kumbh Snan के लिए नहीं जाएंगे। लेकिन उन्होंने यह भी स्पष्ट नहीं किया कि भविष्य में वह महाकुंभ में शामिल होंगे या नहीं।

इरफान अंसारी ने योगी आदित्यनाथ पर साधा निशाना

इरफान अंसारी ने अपने ताजा बयान में CM Yogi Adityanath पर तीखा हमला किया और कहा कि योगी संतों और धर्मगुरुओं के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “मैं संतों और मौलानाओं का सम्मान करता हूं, लेकिन उनके नाम पर राजनीति करना BJP को शोभा नहीं देता। योगी आदित्यनाथ ने मेरी चुनौती के जवाब में संतों को आगे कर दिया है।”

जब उनसे पूछा गया कि क्या वह कुंभ में स्नान करने जाएंगे, तो उन्होंने टिप्पणी करने से बचते हुए कहा कि अगर वह जाएंगे तो Media  को भी अपने साथ लेकर जाएंगे।

क्या है पूरा मामला?

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कुछ समय पहले यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चुनौती देते हुए कहा था कि वह Mahakumbh Mela  में शामिल होंगे और गंगा में डुबकी लगाएंगे। उन्होंने दावा किया था कि उन्हें रोकने की हिम्मत किसी में नहीं है। लेकिन अब उनके सुर बदलते नजर आ रहे हैं।

Share This Article