मंत्री रामेश्वर उरांव तीन दिवसीय दौरे पर हुए असम रवाना

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सह वित्त एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री रामेश्वर उरांव एवं उनके साथ प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे चुनाव प्रचार के लिए गुरुवार को तीन दिवसीय दौरे पर असम गए।

रामेश्वर उरांव अपने स्टार कैम्पेनर के तौर पर पार्टी हाईकमान के निर्देश पर आसाम गए।

इसके पूर्व उन्होंने बंगाल में भी पहले चरण के चुनाव के लिए प्रचार किया है। उरांव आसाम के सिलचर, काछार, करीम नगर इलाके में कांग्रेस उम्मीदवार के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।

असम जाने से पहले रांची हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बात करते हुए रामेश्वर उरांव ने कहा कि होने वाले पांच विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी अच्छा परफॉर्म करेगी।

आसाम में हमारी विजय सुनिश्चित है तो बंगाल में भी हमारा प्रदर्शन अच्छा रहेगा।

उन्होंने कहा कि बुधवार को बाघमुंडी में प्रचार के लिए गया था। आज सिलचर जा रहा हूं।

कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में जनता को वोट देने की अपील करूंगा।

एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा चुनाव में सबको जनता के बीच जाने का अधिकार है लेकिन अंतिम फैसला जनता ही तय करती है।

Share This Article