रांची के धुर्वा में नाबालिग लड़की का अपहरण, नयासराय के फरजान पर FIR दर्ज

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi news: रांची धुर्वा थाना क्षेत्र के टंकी साइड की एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है। अपहरण का आरोप नयासराय निवासी फरजान पर लगा है। लड़की के पिता ने धुर्वा थाने में फरजान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी 4 जुलाई को दोपहर में सामान खरीदने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी।

खोजबीन करने पर पता चला कि नयासराय का फरजान उसे लेकर फरार हो गया है। पिता ने यह भी बताया कि उन्होंने कई बार अपनी बेटी को फरजान से मिलने और बात करने से मना किया था, लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई। धुर्वा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस नाबालिग की तलाश में जुटी है और आरोपी फरजान की गिरफ्तारी के लिए छानबीन कर रही है।

Share This Article