Homeझारखंडमोदी जी कर रहे जन कल्याण, हेमंत सरकार लूट में व्यस्त, BJP...

मोदी जी कर रहे जन कल्याण, हेमंत सरकार लूट में व्यस्त, BJP प्रदेश अध्यक्ष ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

मेदिनीनगर : केंद्र की BJP सरकार की ओर से जनहित में की गई कल्याणकारी योजनाओं को लेकर डालटनगंज के शिवाजी मैदान में रविवार को जनसभा की गई।

BJP के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद दीपक प्रकाश (Deepak Prakash) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) के नेतृत्व में केंद्र सरकार के नौ साल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहा है।

देश नई ऊंचाइयों के साथ विश्व स्तर पर पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर खड़ा हुआ है।

2024 में इस सरकार को उखाड़ फेंकना है

दीपक ने कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार (Hemant Sarkar) राज्य को लूटने में व्यस्त है।

लगातार गिरती विधि व्यवस्था से लेकर महिला उत्पीड़न की घटना झारखंड में रोज घटती है।

आने वाले 2024 में इस सरकार को उखाड़ फेंकना है और BJP की डबल इंजन की सरकार (Government of Double Engine) राज्य एवं केंद्र में बनानी है।

कार्यकर्ता संकल्पित हो जाएं और अपने कार्य में लग जाएं।

पलामू सांसद BD राम ने कहा

पलामू सांसद BD राम ने कहा कि मेदिनीनगर क्षेत्र की प्रमुख समस्या पानी पाइपलाइन सप्लाई करने के लिए राशि की व्यवस्था की गई लेकिन राज्य सरकार की कमीशनखोर नीति के कारण अधर में है।

केंद्र सरकार से पलामू (Palamu) एवं गढ़वा (Garhwa) में बिजली सप्लाई के लिए सोलर प्लांट की स्वीकृति मिली है लेकिन आज तक उसके लिए जमीन ही राज्य सरकार ने उपलब्ध नहीं कराई है।

शिक्षा के क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज से लेकर इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक संस्थान, केंद्रीय एवं नवोदय विद्यालय, एकलव्य विद्यालय का निर्माण कराया गया है।

60 सालों में कांग्रेस ने देश को सिर्फ लूटा

झारखंड BJP के वरिष्ठ नेता रविंद्र राय ने कहा कि राज्य की हेमंत सरकार ने लोगों से जो वादा किया वह अभी तक पूरा नहीं किया।

आने वाले समय 2024 में झारखंड की जनता उनको सबक जरूर सिखाएगी। पिछले 60 सालों में कांग्रेस ने देश को सिर्फ लूटा है।

महा जनसंपर्क अभियान के प्रमंडलीय प्रभारी गणेश मिश्रा ने कहा कि केंद्र सरकार की उपलब्धियां जन जन तक पहुंचाने का काम हर एक कार्यकर्ता की जिम्मेवारी है।

20 से 30 जून तक बूथ स्तरीय घर-घर संपर्क के दौरान जन कल्याणकारी योजनाओं को लोगों के बीच बताना है और विपक्ष द्वारा मोदी को बदनाम करने के लिए किस प्रकार का प्रोपेगंडा चलाया जा रहा है, इसको भी आमजन के बीच बताना है।

जनसभा को विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी, आलोक चौरसिया, शशि भूषण मेहता, श्याम नारायण दुबे, जिलाध्यक्ष विजय आनंद पाठक, ओमप्रकाश केसरी एवं अन्य नेताओं ने संबोधित किया।

spot_img

Latest articles

डोरंडा महाविद्यालय में ‘हिलोर’ युवा महोत्सव का भव्य समापन…

Youth Festival 'Hilor' Concludes: डोरंडा महाविद्यालय (Doranda College) में तीन दिनों तक चले युवा...

बदलापुर के लिए रवाना हुई झारखंड की जूनियर थ्रोबॉल टीम..

Jharkhand's junior throwball team left for Badlapur : झारखंड की जूनियर बालक और बालिका...

JSSC CGL पेपर लीक पर छात्रों का गुस्सा, बोले– राज्य की जांच नहीं, CBI जांच जरूरी

Students Angry Over JSSC CGL Paper Leak: संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (JSSC CGL) में...

कई ट्रेन प्रस्ताव अटके, RTI में खुलासा

Many Train Proposals Are Stuck: झारखंड रेल यूजर्स एसोसिएशन द्वारा दायर एक RTI में...

खबरें और भी हैं...

डोरंडा महाविद्यालय में ‘हिलोर’ युवा महोत्सव का भव्य समापन…

Youth Festival 'Hilor' Concludes: डोरंडा महाविद्यालय (Doranda College) में तीन दिनों तक चले युवा...

बदलापुर के लिए रवाना हुई झारखंड की जूनियर थ्रोबॉल टीम..

Jharkhand's junior throwball team left for Badlapur : झारखंड की जूनियर बालक और बालिका...

JSSC CGL पेपर लीक पर छात्रों का गुस्सा, बोले– राज्य की जांच नहीं, CBI जांच जरूरी

Students Angry Over JSSC CGL Paper Leak: संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (JSSC CGL) में...