नयी दिल्ली: डिजिटल ऋण मंच मनीव्यू लिमिटेड 24 सितंबर को अपना 1,092 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने की तैयारी कर रही है।
कंपनी ने सोमवार को बताया कि आईपीओ के लिए 32 से 34 रुपये प्रति इक्विटी शेयर का मूल्य दायरा तय किया गया है। ऊपरी मूल्य दायरे पर कंपनी का मूल्यांकन करीब 6,000 करोड़ रुपये है।


