ब्राजील में पांचवें दिन भी कोरोना से 1 हजार से ज्यादा मौतें

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

ब्रासीलिया: ब्राजील में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के कारण 1,043 मौतें हुई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि यह लगातार पांचवां दिन है जब देश में दैनिक मौतों की संख्या 1 हजार से ज्यादा है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, नई मौतों के बाद देश में मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 2,38,532 हो गई है।

दुनिया में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा मौतें ब्राजील में हुई हैं।

मंत्रालय के अनुसार, इसी अवधि में कोविड-19 के 44,299 नए मामले भी दर्ज हुए हैं।

इसके बाद देश में संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 98,09,754 पर पहुंच गई है। इस मामले में अमेरिका और भारत के बाद ब्राजील दुनिया में तीसरे नंबर पर है।

सबसे अधिक आबादी वाले साओ पाउलो राज्य में अब तक 56,191 मौतें और 19,11,411 मामले दर्ज हो चुके हैं।

वहीं रियो डी जेनेरियो में 5,54,040 मामले और 31,383 मौतें हुई हैं।

ब्राजील में अब तक 50 लाख से अधिक लोगों को कोविड वैक्सीन का पहला डोज मिल चुका है।

यह वहां की आबादी का 2.38 प्रतिशत हिस्सा है। वहीं 1,89,100 लोगों को वैक्सीन का दूसरा डोज मिल चुका है।

Share This Article