पिछले 24 घंटे में रांची से मिले सबसे अधिक कोरोना पॉजिटिव मरीज़

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में प्रदेश में सबसे अधिक कोरोना के 23 नए केस मिले हैं। बुधवार को बताया गया कि राज्य में कुल सक्रिय 154 मामलों में 88 अकेले रांची में हैं।

राजधानी रांची में कोरोना से अबतक राज्य में सबसे अधिक एक हजार, 585 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल, पिछले 24 घंटों में पूरे राज्य में कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई।

झारखंड स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बुधवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में कोरोना से 20 लोग स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राजधानी में 23 सहित राज्य में कोरोना के कुल 28 नए केस मिले हैं।

अन्य मरीजों में पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर ) से तीन और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से दो संक्रमित शामिल हैं। इन नए मरीजों के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या तीन लाख, 48 हजार,933 हो गयी है। इनमें से तीन लाख, 43 हजार, 641 मरीज अब स्वस्थ हैं।

हालांकि राज्य में पांच हजार, 138 लोगों की इस महामारी से मौत भी हुई है।

इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए राज्यभर में जांच जारी है। अब तक एक करोड़, 63 लाख, 27 हजार, 423 सैंपल की जांच की गयी है। इस समय राज्य में कोरोना से रिकवरी रेट 98.48 प्रतिशत है।

Share This Article