सरायकेला में मां-बेटी का पेड़ से लटका मिला शव, इलाके में मचा हड़कंप

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सरायकेला: जिले के राजनगर में मां और बेटी का शव (Dead Body) पेड़ से लटका पाए जाने पर इलाके में हड़कंप मच गया है।

दोनों के शव नीम के पेड़ से एक कपड़े के फंदे से लटके हुए पाए गए हैं। मृतकों में राजनगर थाना क्षेत्र के घुटुसाई गांव निवासी बासुदेव टुडू की पत्नी सलगो टुडू (22) और तीन वर्षीय बेटी फूलो टुडू के रूप में की गई है।

वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने जब शवों को देखा तो फौरन पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर कफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया

हालांकि पुलिस (police) मृतका के पति बासुदेव को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुट गई है। बताया जा रहा है कि रात में पति नशे में था। शराब पीने का उसकी पत्नी ने रात में ही विरोध भी किया था।

जानकारी के अनुसार शराब पीने का विरोध करने पर पति और पत्नी के बी विवाद हुआ था। पुलिस हत्या (Murder) के बिंदु पर भी जांच कर रही है।

पुलिस इसका पता लगा रही है कि जिस कपड़े के सहारे फंदा लगाया गया है वह कपड़ा बासुदेव का घर का है या कहीं दूसरे स्थान का। शव को पोस्टमार्टम (post mortem) के लिए भेज दिया गया है।

Share This Article