ग्रहों की चाल बताएंगी आपके दिन का हाल, जानें कैसा रहेगा 12 जनवरी 2024 का दिन आपके लिए

रोजाना राशिफल के जरिए आप जान सकते हैं कैसा रहेगा आपका दिन तथा किन चीजों से सावधान रहने की हैं आवश्यकता।

News Aroma Media
6 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Today’s Horoscope: ग्रहों की चाल बहुत कुछ बताती हैं। आपके जिंदगी हर छोटे बड़े अवसरों पर इनकी अहम भूमिका हो सकती हैं। इसलिए रोजाना राशिफल के जरिए आप जान सकते हैं कैसा रहेगा आपका दिन तथा किन चीजों से सावधान रहने की हैं आवश्यकता। यह राशिफल आपकी चंद्र राशी पर आधरित है।

मेष राशि

जीवन में अत्यंत कोलाहल रहेगा। साथ ही तनावपूर्ण स्थिति रह सकती है। मानसिक रूप से अपने आप को प्रबल रखें, ताकि आपको दिक्कतें सहने में किसी प्रकार की तकलीफ ना हो। विनम्र स्वभाव रखेंगे तो बहुत अच्छा रहेगा। किसी मित्र के गलतफहमी की वजह से मन तनाव में रह सकता है। सुबह किसी बच्ची को सफेद वस्त्र दान करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृष राशि

पारिवारिक मामलों को बहुत कुशलता पूर्वक समाधान करेंगे। आपकी महत्वाकांक्षा पूर्ण होगी। शादी विवाह में परिवार सहित जाना होगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। जीवन में हर सुबह उल्लास रहेगा। गाड़ी धीमे चलाएं। किसी गरीब को आटा, चावल या चीनी कुछ भी चीज का दान करें।

मिथुन राशि

कार्यस्थल पर आपको लाभ होगा। व्यापार में फायदे के योग हैं। निजी संबंधों में प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ेंगे। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है। लंबी दूरी की यात्रा का योग बनेंगे। सुबह किसी गाय को हरा चारा खिलाएंगे तो दिन अच्छा रहेगा। किसी घायल पशु का उपचार करें।

कर्क राशि

बिना वजह मन में उलझन रहेगी। साथ ही मन व्यथित रहेगा। माता की सेवा करें। प्रेम संबंधों के मामले में शांत रहेंगे, तो दिन अच्छा रहेगा। मित्रों के साथ अच्छा समय बताएंगे तो दिन अच्छा जाएगा। घर परिवार में माता-पिता और बच्चों के साथ समय बिताएंगे तो तनाव काफी कम होगा। छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र दान करें।

सिंह राशि

आलस्य का त्याग करें अन्यथा दिन बहुत ही नीरस होने वाला है। कार्यस्थल पर अपने सहकर्मी और अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध बनाकर रखें अन्यथा प्रॉब्लम आएंगी। आज सुबह सूर्य को हल्दी में चावल डालकर जल दें। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर के घर से निकलेंगे तो दिन ठीक जाएगा।

कन्या राशि

जीवन में तनाव से मुक्ति मिलेगी तथा परिवार में माहौल सही रहेगा। खुशी से सबसे बात करें। वाहन धीमे चलाएं। किसी सहकर्मी की मदद करेंगे तो अच्छा रहेगा। समाज में किसी प्रकार का सहयोग करेंगे तो अच्छा रहेगा। सुबह गाय को हरा चारा खिलाएं। किसी गरीब को भोजन करा कर घर से निकलेंगे तो दिन अच्छा रहेगा।

तुला राशि

सेहत में सुधार के लिए दिनचर्या में परिवर्तन करें। आज महिलाओं से बात करने का अवसर प्रदान होगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी व अधिकारियों से प्रेम पूर्वक व्यवहार रखें। रचनात्मक कार्यों में हिस्सा लेंगे तो ऊर्जा मे वृद्धि होगी। पारिवारिक रिश्तों में बहस करने से बचें। किसी गरीब को आटा या चावल दान करें।

 

वृश्चिक राशि

पूरे दिन शरीर में फुर्ती व ऊर्जा बनी रहेगी। किसी मित्र के आगमन से परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। आज लंबी दूरी की यात्रा के योग हैं। बिना वजह किसी से ना उलझे अन्यथा मूड खराब होगा। पारिवारिक जीवन में शांत रहेंगे तो अच्छा रहेगा। गाड़ी धीमे चलाएं। सुबह सूर्य को जल दें। बंदर को गुड़, चना या केले खिला सकते हैं। हनुमान चालीसा का पाठ करें तो अच्छा रहेगा।

 

धनु राशि

शिक्षण कार्य करने वालों को निराशा मिल सकती है। रिसर्च के फील्ड में आगे बढ़ सकते हैं परंतु संघर्ष करना होगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है। विद्यार्थियों को मेहनत करने पर सफलता अवश्य मिलेगी। आलस्य से बचें। किसी गाय को हरा चारा खिलाएं।

 

मकर राशि

आज का दिन सकारात्मक रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए समय बिल्कुल अच्छा नहीं है। मन के मुताबिक इच्छाएं पूर्ण हो जाएगी। घर में पति-पत्नी के बीच अच्छा माहौल रहेगा। परिवार के साथ बाहर घूमने जाएंगे तो माहौल अच्छा बनेगा। सुबह कुत्ते को भोजन कराएं व दूध पिलाएं तो दिन अच्छा जाएगा।

 

कुंभ राशि

दृष्टिकोण में बदलाव बहुत जरूरी है अन्यथा आलस रहेगा। मन को आज अच्छा महसूस होगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा। जमीन जायदाद के केस में जल्दबाजी से बचें। मंगल का बीज मंत्र पढ़ें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। पत्नी से प्रेम पूर्ण वार्ता हो सकती है अतः बिना वजह की समस्या से बचें। आज जितना घूमना चाहे तो अच्छा रहेगा।

मीन राशि

विद्यार्थियों व शिक्षण कार्यों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। दूर के रिश्तेदारों से मिलेंगे तो सुखद अनुभूति होगी। पढ़ाई लिखाई के लिए समय अच्छा है अतः अथक प्रयास करें। प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल नहीं है। सुबह गाय को रोटी खिलाएं व किसी घायल गाय का उपचार कराएं। सुबह पिता का आशीर्वाद लेकर घर से चलेंगे तो अच्छा रहेगा।

 

Share This Article