मृणालिनी अखौरी Nelson Mandela Nobel Peace Award से हुईं सम्मानित

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची:  झारखंड की गजल गायिका मृणालिनी अखौरी (Mrinalini Akhauri) को वर्ष 2022 का नेल्सन मंडेला नोबेल पीस अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

उन्हें यह सम्मान नेल्सन मंडेला नोबेल पीस अवार्ड एकेडमी (Nelson Mandela Nobel Peace Award Academy) ने संगीत और सामाजिक कार्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया है।

झारखंड वासियों को दिया धन्यवाद

जानकारी के मुताबिक 11 जून को जम्मू के हरि निवास पैलेस में आयोजित समारोह में जम्मू के राजा हरि सिंह के पोत्र आजाद शत्रु ने मृणालिनी को नेल्सन मंडेला नोबेल पीस पुरस्कार से नवाजा।

यह पुरस्कार पाने वाली मृणालिनी अखौरी झारखंड की पहली महिला हैं। उन्हें डॉक्टरेट (Doctorate) की मानद उपाधि से भी नवाजा गया। सम्मानित होने के बाद मृणालिनी ने अपने माता-पिता और झारखंड वासियों को धन्यवाद दिया।

Share This Article