Homeझारखंडफिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत को मुंबई पुलिस ने जारी किया तीसरा नोटिस

फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत को मुंबई पुलिस ने जारी किया तीसरा नोटिस

Published on

spot_img

मुंबई: मुंबई पुलिस ने फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत व उनकी बहन रंगोली को विवादित ट्वीट की पूछताछ के लिए बुधवार को तीसरा नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में कंगना व रंगोली को 23 व 24 नवम्बर को बांद्रा पुलिस स्टेशन में पूछताछ के लिए उपस्थित होने के लिए कहा गया है।

जानकारी के अनुसार कंगना रनौत के विवादित ट्वीट की शिकायत बालीवुड के कास्टिंग डायरेक्टर सैयद बांद्रा ने पुलिस स्टेशन में किया था। मामले पर कार्रवाई न होने पर सैयद ने इस मामले को लेकर बांद्रा मजिस्ट्रेट से गुहार लगाई थी। मजिस्ट्रेट कोर्ट ने इस विवादित ट्वीट की गहन जांच कर कार्रवाई करने का आदेश मुंबई पुलिस को दिया था।

इसके बाद बांद्रा पुलिस स्टेशन में कंगना रनौत व उनकी बहन रंगोली के विरुद्ध 17 अक्टूबर को मामला दर्ज किया गया था और कंगना व रंगोली को पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन में उपस्थित रहने के लिए नोटिस जारी किया गया था लेकिन कंगना ने पुलिस के नोटिस को नजरअंदाज कर दिया था।

इसके बाद बांद्रा पुलिस स्टेशन की ओर से कंगना व रंगोली के विरुद्ध 3 नवम्बर को दूसरा नोटिस जारी कर दोनों को 10 नवम्बर को पुलिस स्टेशन में उपस्थित रहने के लिए कहा गया था लेकिन कंगना के वकील ने पुलिस स्टेशन को पत्र लिखकर बताया कि कंगना व रंगोली दोनों अपने भाई अक्षत की शादी में व्यस्त हैं।

शादी खत्म होने तक दोनों पुलिस स्टेशन में उपस्थित नहीं रह सकती है। इसके बाद बांद्रा पुलिस ने आज बुधवार को तीसरा नोटिस जारी कर कंगना व रंगोली को 23 व 24 नवम्बर को पुलिस स्टेशन में उपस्थित रहने के लिए नोटिस जारी किया है।

spot_img

Latest articles

दीपक विभार हत्याकांड सुलझा, 3 शूटर्स गिरफ्तार, हथियार बरामद

Deepak Vibhar murder case: पूर्वी सिंहभूम के सिदगोड़ा में दीपावली की रात हुई दीपक...

हजारीबाग पुलिस ने 2 लूटेरों को दबोचा, बुलेट-फोन बरामद

Hazaribagh police arrested two robbers: हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में मोबाइल छिनतई...

MBBS एडमिशन में फर्जीवाड़ा!, गोड्डा की छात्रा का ST कोटा नामांकन रद्द, FIR की तैयारी

Fraud in MBBS admission: झारखंड के धनबाद में शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड...

झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 5 से 11 दिसंबर तक चलेगा

Jharkhand Assembly winter session: झारखंड में सियासी पारा चढ़ने वाला है! राज्य विधानसभा का...

खबरें और भी हैं...