
Munger Accident: वट सावित्री पूजा की खरीदारी करने निकली एक महिला की बेटी की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना मुंगेर के नया रामनगर थाना क्षेत्र स्थित नौवागढ़ी बाजार की है।
जानकारी के अनुसार, महिला अपनी 12 वर्षीय बेटी प्रिया कुमारी के साथ पूजा सामग्री खरीदने बाजार गई थी। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने बच्ची को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने NH-80 को जाम कर दिया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने मृतक बच्ची के परिवार को मुआवजा देने की मांग भी की।
घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।
फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

