मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 72 शिक्षकों के बैच को प्रशिक्षण के लिए हरी झंडी दिखायी

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सरकारी स्कूलों के 72 शिक्षकों के बैच को फिनलैंड प्रशिक्षण के लिए रवाना किया। इसे पंजाब में शिक्षा सुधार और बेहतर भविष्य की दिशा में बड़ा कदम बताया गया।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Punjab News : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को सरकारी स्कूलों के 72 शिक्षकों के अगले बैच को फिनलैंड में प्रशिक्षण के लिए चंडीगढ़ से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि शिक्षकों का यह प्रशिक्षण पंजाब के बच्चों के बेहतर भविष्य की दिशा में शिक्षा क्रांति का एक और महत्वपूर्ण कदम है।

श्री मान ने कहा कि पंजाब सरकार स्कूली बच्चों को उत्कृष्ट और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए हर संभव उपाय करेगी।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।