गिरिडीह में भाजपा का प्रशिक्षण महाअभियान शुरू, बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

गिरिडीह के मधुबन में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान शुरू हुआ, जहां बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार, विचारधारा और जनसंपर्क मजबूत करने का संदेश दिया।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Babulal Marandi : बाबूलाल मरांडी ने गिरिडीह के मधुबन स्थित तलेटी तीर्थ में भाजपा महानगर द्वारा आयोजित दो दिवसीय “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान” का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती और जनसंपर्क को लेकर मार्गदर्शन दिया।

शिविर के दौरान कुल 12 प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें पार्टी की विचारधारा, संगठन विस्तार और कार्यशैली जैसे विषयों पर चर्चा होगी। कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष रंजीत राय समेत कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस मौके पर दिलीप वर्मा, यदुनंदन पाठक, सिकंदर हेब्रम, संदीप डंगेच, प्रकाश सेठ, सुनील पासवान, प्रदीप साहू, श्याम प्रसाद, कामख्या गिरी, अजय सिंह और सोमनाथ पांडेय सहित अन्य नेताओं ने भी भाग लिया।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।