नड्डा और केंद्रीय मंत्री पुरी ने गुरुद्वारा बंगला साहिब में टेका माथा

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को गुरु नानक देव के 551वें प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा बंगला साहिब में माथा टेका।

गुरुद्वारा परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए नड्डा ने पार्टी की ओर से सभी देशवासियों को गुरु नानक जयंती की बधाई दी।

उन्होंने गुरु नानक देव के संदेशों को अपने जीवन में अपनाने की सलाह देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनकी बाणी को विश्व की सभी भाषाओं में अनुवाद करने की पहल की है।

इससे गुरु नानक देव का संदेश विश्व के कोने-कोने तक पहुंचेगा।

इस मौके पर सांसद मीनाक्षी लेखी, राष्ट्रीय प्रवक्ता सरदार आरपी सिंह, प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल, प्रदेश उपाध्यक्ष राजन तिवारी, राजीव बब्बर, प्रदेश मीडिया प्रमुख नवीन कुमार सहित वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

Share This Article