विद्यार्थियों के लिए नवाचार और आजीवन सीखने की भावना रखना जरूरी : नंद किशोर यादव

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

व्यतिक्रम एजुकेशन कॉनक्लेव का नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव ने किया उद्घाटन

कोहिमा : दीमापुर में द टाइम्स ऑफ इंडिया के सहयोग से व्यतिक्रम एजुकेशन कॉनक्लेव 9.0 का उद्घाटन राज्यपाल नंद किशोर यादव ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज के कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के युग में विद्यार्थियों के लिए नवाचार, आलोचनात्मक चिंतन, कौशल विकास और आजीवन सीखने की भावना को अपनाना अत्यंत आवश्यक है। युवाओं को केवल अवसरों की प्रतीक्षा करने वाला नहीं, बल्कि अवसरों का सृजन करने वाला तथा समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने वाला नागरिक बनना चाहिए।

मुझे पूर्ण विश्वास है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार के बल पर पूर्वोत्तर भारत ज्ञान, शोध और आर्थिक विकास का एक सशक्त केंद्र बनकर उभरेगा तथा विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देगा। विकसित भारत–2047 के लक्ष्य की प्राप्ति में गुणवत्तापूर्ण, नवाचार-आधारित और समावेशी शिक्षा की निर्णायक भूमिका होगी।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।